बाइक व मोबाइल लूटकांड में चार आरोपी पकड़े गये
Updated at : 15 Sep 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चार जुलाई 2019 को पंडरा ओपी क्षेत्र के नोवा नगर निवासी चंदन कुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल और जियो कंपनी का मोबाइल लूट लिये गये थे.इस कांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग हैं. दो बालिग अपराधियों के नाम सूरज कुमार उर्फ चड्ढा (आदेश नगर, नया टोली […]
विज्ञापन
रांची : चार जुलाई 2019 को पंडरा ओपी क्षेत्र के नोवा नगर निवासी चंदन कुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल और जियो कंपनी का मोबाइल लूट लिये गये थे.इस कांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग हैं.
दो बालिग अपराधियों के नाम सूरज कुमार उर्फ चड्ढा (आदेश नगर, नया टोली आम बगीचा, पंडरा) व मनी कुमार (न्यू सहदेव नगर, पंडरा) ंहै. इनके पास से यामाहा मोटरसाइकिल (जेएच-07एफ-9701) व जियो कंपनी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार जुलाई 2019 को चंदन कुमार गुप्ता अपने एक रिश्तेदार को मेजर कोठी पहुंचा कर वापस लौट रहा था.
इस क्रम में नोवा नगर और जोजो नगर चौक के बीच बालू व मिट्टी के स्टॉक के पास अपराधियों ने चाकू दिखा कर मोटरसाइकिल व जियो कंपनी का मोबाइल लूट लिये थे. इसके बाद एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गयी थी. टीम में पंडरा ओपी प्रभारी शशि रंजन कुमार, कमल किशोर पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
दो बालिग अपराधियों के नाम सूरज कुमार उर्फ चड्ढा व मनी कुमार है
पंडरा ओपी क्षेत्र के नोवा नगर निवासी चंदन के साथ हुई थी घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




