छापेमारी में 121 सिलिंडर व टेंपो जब्त, दो पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओरमांझी : ओरमांझी पुलिस ने रविवार की शाम छापेमारी कर ब्लॉक चौक दड़दाग स्थित संदीप कुमार साहू के घर से 121 गैस सिलिंडर जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप कुमार साहू अवैध रूप से गैस सिलिंडर रांची के बड़े होटलों में सप्लाई करता है. पुलिस ने उसके घर से सिलिंडर के अलावे […]

विज्ञापन

ओरमांझी : ओरमांझी पुलिस ने रविवार की शाम छापेमारी कर ब्लॉक चौक दड़दाग स्थित संदीप कुमार साहू के घर से 121 गैस सिलिंडर जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप कुमार साहू अवैध रूप से गैस सिलिंडर रांची के बड़े होटलों में सप्लाई करता है. पुलिस ने उसके घर से सिलिंडर के अलावे एक ऑटो (जेएच01सीक्यू-2058) भी जब्त किया है. साथ ही संदीप के पिता प्रेमसागर साहू व एक मजदूर मदन कुमार को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
पुलिस का कहना कि जब्त किये गये सिलिंडर में आधे भरे हुए हैं जबकि आधे खाली हैं. जब्त सिलिंडरों में हेमकुंट, इंडेन, एचपी व भारत गैस का लोगो लगा हुआ है. पुलिस का कहना है कि हेमकुंट कंपनी का सिलिंडर लदा ऑटो घर पर खड़ा था.
वह भरा हुआ सिलिंडर लेकर आया था व घर पर उसे रिफिलिंग कर खाली सिलिंडर लेकर जाने ही वाला था तभी पुलिस पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार संदीप कुमार साहू की ब्लॉक चौक पर मुर्गा दुकान है, जो सिर्फ दिखावे के लिए है. वहां वह छोटे सिलिंडर को रिफिल कर बेचता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola