ePaper

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 05 May 2019 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

धनवार थाना इलाके के दरियाडीह की घटना मृतका के भाई के आवेदन पर पुलिस कर रही जांच राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका इसी गांव के निवासी भुचो रविदास की पत्नी नागों देवी (35) है. मृतका के भाई ने ससुराल वालों […]

विज्ञापन

धनवार थाना इलाके के दरियाडीह की घटना

मृतका के भाई के आवेदन पर पुलिस कर रही जांच
राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका इसी गांव के निवासी भुचो रविदास की पत्नी नागों देवी (35) है. मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मायके वालों की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया है. मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि गुरुवार को एक शादी समारोह से नागों देर से लौटी थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार पति-पत्नी में विवाद हो गया. विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा, इसी से आक्रोशित महिला ने जहर खा लिया. इसके बाद गंभीर अवस्था मे उसे रेफरल अस्पताल राजधनवार लाया गया, जहां से बोकारो रेफर कर दिया गया. बोकारो ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
इधर मृतका के मायके सरिया के धमनियां गांव निवासी मृतका के भाई भुनेश्वर रविदास ने धनवार थाना में आवेदन देकर अपने जीजा तथा उसके चारों भाई मनोज रविदास, पल्लू रविदास, डूगन रविदास, कुरचा रविदास पर जहर खिलाकर नागों की हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार बताये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola