अफीम तस्करी के आरोपी के घर छापा

Updated at : 27 Apr 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
अफीम तस्करी के आरोपी के घर छापा

हजारीबाग के चौपारण स्थित लाइन होटल से 18 मई 2016को बरामद हुई थी एक क्विंटल अफीम बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित मानजोरी निवासी मिथलेश तिवारी है आरोपी चपुआडीह : अफीम तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी को ले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची से अधिकारी बेंगाबाद पहुंचे. ऑफिसर एसके मिश्रा ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को […]

विज्ञापन

हजारीबाग के चौपारण स्थित लाइन होटल से 18 मई 2016को बरामद हुई थी एक क्विंटल अफीम

बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित मानजोरी निवासी मिथलेश तिवारी है आरोपी

चपुआडीह : अफीम तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी को ले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची से अधिकारी बेंगाबाद पहुंचे. ऑफिसर एसके मिश्रा ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मानजोरी निवासी मिथिलेश तिवारी के घर में छापामारी की. श्री मिश्रा व बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने आरोपी मिथिलेश तिवारी के भाई मुकेश तिवारी और उनकी पत्नी पायल देवी से पूछताछ की.

उन्होंने बताया कि मिथिलेश तिवारी यहां नहीं रहता है और ना ही उससे हम दोनों से कोई वास्ता है. हालांकि, छापेमारी टीम ने मुकेश तिवारी से वार्ता कर आश्वयक रिपोर्ट तैयार की. बताया जाता है कि हजारीबाग जिला के अंतर्गत चौपारण के एक लाइन होटल से 18 मई 2016 को एक क्विंटल से अधिक अफीम बरामद की गयी थी.

पुलिस ने अफीम के साथ नरेश तिवारी (पिता स्व.गणेश तिवारी) को दबोचा था जबकि दूसरा आरोपी मिथलेश तिवारी (पिता स्व. गणेश तिवारी) फरार हो गया था. इस मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसके मिश्रा ने बताया कि बार-बार नोटिस तामिल होने के बावजूद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया है. कहा कि अभियुक्त यदि सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola