स्टीम कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मांडू : मांडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात को होन्हेमोढ़ा बलसगरा जंगल में अवैध स्टीम कोयला लोड कर रहे बारह चक्का ट्रक को जब्त किया. पुलिस ट्रक चालक बिनोद कुमार (ग्राम धनिया, थाना कटकमसांडी, हजारीबाग) को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. अन्य कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. कागजी कार्रवाई […]
विज्ञापन
मांडू : मांडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात को होन्हेमोढ़ा बलसगरा जंगल में अवैध स्टीम कोयला लोड कर रहे बारह चक्का ट्रक को जब्त किया. पुलिस ट्रक चालक बिनोद कुमार (ग्राम धनिया, थाना कटकमसांडी, हजारीबाग) को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. अन्य कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चालक को रामगढ़ जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बारह चक्का ट्रक (जेएच02एटी-4987) पर कुछ कोयला तस्करों द्वारा होन्हेमोढ़ा जंगल में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से जमा स्टीम कोयला को लोड कराया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी व सअनि राम बाबू ठाकुर के साथ घटनास्थल पहुंच कर कोयला लदे ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया.
वाहन मालिक और अन्य लोग पुलिस को देख कर फरार हो गये. जब्त वाहन में करीब 20 टन अवैध कोयला लोड बताया जाता है. इस संबंध में मांडू पुलिस ने चालक, ट्रक मालिक सुमित सिंह उर्फ पिंटू सिंह (साकिन पिंडरा कला, थाना हंटरगंज, जिला चतरा) के अलावा अन्य चार – पांच के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए चालक को रामगढ़ जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










