झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम से रांची के ईडी दफ्तर में पूछताछ

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (फाइल फोटो)
रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार आलमगीर आलम को होटवार जेल से पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर लाया गया है. उनकी 6 दिन की ईडी हिरासत आज से शुरू हुई है.
Table of Contents
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड शुरू हो गई है. शुक्रवार (17 मई) को उन्हें होटवार जेल से हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय लाया गया. यहां उनसे अब 6 दिन तक पूछताछ की जाएगी. आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार (16 मई) को 6 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया था.
आलमगीर आलम को 12 मई को ईडी ने जारी किया था नोटिस
लगातार दो दिन तक चली पूछताछ के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था. आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के घर 32 करोड़ रुपए से अधिक मिलने के बाद आलमगीर आलम को 12 मई को नोटिस दिया गया और कहा गया कि वह पूछताछ के लिए 14 मई को ईडी के क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचें.
9 घंटे की पूछताछ के बाद आलम को ईडी ने दोबारा बुलाया
आलमगीर आलम तय समय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे. उनसे संजीव लाल और जहांगीर आलम के ठिकानों से मिलने पैसों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है. जहांगीर के पास इतने पैसे हैं, इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं थी. विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग के बदले में पैसे के लेन-देन का भी पता चला था, जिसके बारे में मंत्री ने कहा कि उनके पीएस ने वह चिट्ठी दी होगी. उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. 9 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को अगले दिन यानी 15 मई को फिर बुलाया गया.
15 मई को 6 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम गिरफ्तार
दूसरे दिन आलमगीर आलम हालांकि थोड़ी देर से पहुंचे. करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अगले दिन यानी 16 मई को आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. आलमगीर आलम और ईडी दोनों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद झारखंड सरकार के मंत्री की रिमांड ईंडी को सौंप दी. ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन तक पूछताछ करने की अनुमति दी. इसके बाद आलमगीर आलम को होटवार सेंट्रल जेल भेज दिया गया. शुक्रवार से उनकी हिरासत शुरू हो रही है और इसलिए उन्हें ईडी ऑफिस ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर, अदालत ने सुनाया फैसला
कौन हैं आलमगीर आलम, जिनके पास है 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




