Road Accident in Khunti: खूंटी में भीषण सड़का हादसा, मौके पर चार मजदूरों की मौत

खूटी में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा हाइवा और टर्बो की सीधी टक्कर के कारण हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार मजदूर टर्बो के अंदर ही फंस गए.
खूंटी में हाइवा और टर्बो की सीधी टक्कर में चार मजदूरों की मौत हो गयी. घटना कर्रा प्रखंड के घुनसुली और चांपी गांव के बीच हेंसला जानेवाले मोड़ के पास हुई है. दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि टर्बो के चार मजदूर उसके अंदर ही दबकर रह गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद और क्रेन के जरिए टर्बो में दबे चारों मजदूरों को बाहर निकाला.
मजदूरों की पहचान सिलादोन के रहने वाले दिनेश पाहन, लेबर पंकज मुंडा, सोमा पाहन और चेचवादाग निवासी शनिचरवा बाखला के रूप में हुई है. मजदूरों को बाहर निकालने के बाद सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










