हरियाणा: हथिनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 कमांडो, 2 जवान 21 घंटे से लापता
चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदते कमांडो (Photo/X)
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में सेना की स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना में उतरे दो जवान 21 घंटे से लापता हैं.
हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रिपोर्टों के मुताबिक, स्पेशल फोर्स के जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना में उतरने की ट्रेनिंग कर रहे थे. इसके बाद जवान मोटरबोट पर सवार हुए, लेकिन नाव अचानक बंद हो गई और तेज बहाव में बहने लगी. हादसे में दो कमांडो अभी भी लापता हैं, जबकि तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
ट्रेनिंग के दौरान अचानक बिगड़ा ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग 30 अगस्त से हथिनीकुंड बैराज इलाके में चल रही थी. मंगलवार शाम ट्रेनिंग के दौरान जवान हेलीकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटरबोट पर उतर रहे थे. जवानों के नाव पर पहुंचने के बाद मोटरबोट अचानक स्टार्ट नहीं हो सकी. इसी दौरान तेज बहाव के कारण नाव बहने लगी और जवान पानी में गिर गए.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु की महिला ने अपनी 3 माह की जुड़वां बेटियों को पानी में डुबोकर मारा! फिर खुदकुशी की कोशिश की
3 जवानों ने करीब 600 मीटर तैरकर बचाई जान
हादसे के बाद तीन जवानों ने तेज बहाव के बीच तैरकर सुरक्षित निकलने की कोशिश की. रिपोर्टों के मुताबिक, जवान करीब 600 मीटर तक तैरकर नहर के गेट तक पहुंचने में कामयाब रहे. वहीं, दो कमांडो का अब तक पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश के लिए सेना, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
ये भी पढ़ें: नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार पहुंचे सोनू सूद, तबाही का लिया जायजा, दे सकते हैं आर्थिक मदद
21 घंटे बाद भी दोनों कमांडो की तलाश
हादसे के बाद से लापता दोनों जवानों को खोजने के लिए यमुना और पश्चिमी यमुना नहर में अभियान चलाया जा रहा है. सेना के जवानों के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश की SDRF टीमें भी सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं. इलाके में हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है. तेज पानी का बहाव सर्च ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. प्रशासन ने सिंचाई विभाग से भी संपर्क किया है ताकि नहर में पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके.
पीटीआई के मुताबिक यमुनानगर के प्रताप नगर थाने के SHO रोहताश के ने बताया कि हादसे की सूचना मंगलवार शाम करीब 6 बजे मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए