नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार पहुंचे सोनू सूद, तबाही का लिया जायजा, दे सकते हैं आर्थिक मदद
नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार पहुंचे सोनू सूद (Photo/X)
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ के हालात और नुकसान का जायजा लिया. जानिए क्या है उम्मीदें.
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को त्रिशूली बाजार पहुंचे. उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान और वहां के हालात को देखा. त्रिशूली बाजार नेपाल के उन इलाकों में शामिल है, जहां बाढ़ के बाद बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है.
आर्थिक मदद दे सकते हैं सोनू सूद
सोनू सूद का मौके पर पहुंचना ऐसे समय में हुआ है जब नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि वे यहां आर्थिक मदद दे सकते हैं. क्योंकि वे पहले भी आपदाओं में सहायता करने को लेकर चर्चा में रहे हैं.
पीएम मोदी का किया धन्यवाद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. नेपाल को जिस तरह की मदद दी गई है, वह सराहनीय है. मुझे लगता है कि हमें आगे भी नेपाल को मदद भेजते रहना चाहिए, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत है.
हफ्तों या महीनों में खत्म नहीं होंगी समस्याएं- सूद
जब मैं जमीन पर आकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलता हूं, तो मुझे पता चलता है कि उनकी समस्याएं कुछ हफ्तों या महीनों में खत्म नहीं होने वाली हैं. हमें लगातार उनकी मदद करते रहना होगा. यही एक तरीका है, जिससे हम उन्हें दोबारा सामान्य जिंदगी में लौटने में मदद कर सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा, "आप यहां हुई तबाही को देख सकते हैं. अगर हम अभी उनकी मदद नहीं करेंगे, तो फिर कब करेंगे? सभी बड़ी कंपनियों को अपनी CSR (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) के तहत यहां मदद के लिए आगे आना चाहिए. कुछ अच्छा काम करें."
आपको हमारी, मेरी या सूद चैरिटी फाउंडेशन की किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो हम हमेशा आपके साथ हैं. हमसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं."
ये भी पढ़ें: VIDEO : नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर, अस्पतालों में कम पड़ रही जगह; जंगलों में दफनाई जा रही लाशें
कोरोना के दौरान की थी लोगों की मदद
सोनू सूद इससे पहले भी प्राकृतिक आपदाओं और संकट के समय लोगों की मदद करते रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी. इसके बाद इलाज, शिक्षा और दूसरी जरूरतों के लिए भी लोग उनसे सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगते रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1100 पार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां
असम और पंजाब बाढ़ में भी पहुंचाई थी राहत सामग्री
2022 में असम की बाढ़ के दौरान भी सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशन ने होजाई, दरांग और मोरीगांव के प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई थी. इसके बाद 2025 में भी पंजाब की बाढ़ के दौरान भी सोनू सूद की फाउंडेशन ने राहत अभियान चलाया था. इसमें पीने का पानी, राशन, बच्चों के लिए पोषण किट, कंबल और तिरपाल देने के साथ मेडिकल कैंप भी लगाए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए