PHOTOS: वंदे भारत एक्सप्रेस अब गांधीनगर-मुंबई रूट पर भी दौड़ेगी, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Published by : Agency Updated At : 30 Sep 2022 3:05 PM

विज्ञापन

स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर-रोधी प्रणाली- कवच सहित अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक अक्टूबर से आम जनता के लिए शुरू होगी.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी. मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसके बाद ट्रेन में सवार होकर उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की. एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ती है.

undefined

वंदे भारत ट्रेनों की श्रृंखला में यह तीसरी ट्रेन है, जो देश में संचालित की गई है. इस श्रृंखला की पहली ट्रेन नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच आरंभ की गई थी जबकि दूसरी ट्रेन नयी दिल्ली से माता वैष्णो देवी, कटरा के बीच शुरू हुई थी.

undefined

स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर-रोधी प्रणाली- कवच सहित अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक अक्टूबर से आम जनता के लिए शुरू होगी. रविवार को छोड़कर यह सप्ताह में छह दिन संचालित होगी.

undefined

मुंबई सेंट्रल स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी. गांधीनगर से यह ट्रेन 2.05 बजे रवाना होगी और रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद स्टेशन पर रुकेगी.

undefined

वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में बैठने की सीटें हैं, जबकि एग्जिक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है. प्रत्येक कोच में 32 इंच की स्क्रीन है, जो यात्रियों से संबंधित सूचना प्रदान करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करेगी.

undefined

वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन के समय में परिवर्तित किया है. वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे और महज 140 सेंकेड के भीतर यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है.

undefined

वंदे भारत एक्सप्रेस में वातानुकूलन की निगरानी के लिए प्रत्येक कोच में एक कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम होगा. इस ट्रेन में विमान जैसे बायो-वैक्यूम शौचालय की सुविधा होगी. दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था रहेगी.

undefined

वंदे भारत एक्सप्रेस में मुंबई से अहमदाबाद का एग्जिक्यूटिव कोच का किराया 2,505 रुपये है जबकि चेयर कार श्रेणी का किराया 1,385 रुपये है.

undefined

वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को बेहतर और विमान यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी तथा इसमें सुरक्षा के आधुनिक उपाय हैं जिसमें कवच प्रौद्योगिकी भी शामिल है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola