Gujarat : मिनीवैन और अज्ञात वाहन की टक्कर, पांच की मौत, मंदिर जा रहे थे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2022 9:44 AM
ढोलका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को हादसे के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग वैन में सवार होकर वडोदरा से बोटाद जिले के एक मंदिर जा रहे थे, तभी राज्य के एक राजमार्ग पर शनिवार शाम यह हादसा हुआ.
Gujarat News : गुजरात में अहमदाबाद जिले से हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां के ढोलका कस्बे के निकट एक मिनीवैन और एक अज्ञात वाहन की टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 अन्य लोग घायल भी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
गुजरात के अहमदाबाद जिले के ढोलका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को हादसे के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग वैन में सवार होकर वडोदरा से बोटाद जिले के एक मंदिर जा रहे थे, तभी राज्य के एक राजमार्ग पर शनिवार शाम यह हादसा हुआ. अधिकारी ने कहा कि तेज गति से चल रही मिनीवैन ने एक अन्य वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 10 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
Also Read: Gujarat News : गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 400 करोड़ रुपये की 77 किलो हेरोइन जब्त, छह दबोचे गये
जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि मृतकों में वैन का चालक भी शामिल है. पुलिस अभी उस वाहन की पहचान नहीं कर पाई है, जिसे वैन ने टक्कर मारी थी. पुलिस ने बताया कि हताहतों की आयु 27 से 48 वर्ष के बीच है.
भाषा इनपुट के साथ
Posted By : Amirabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










