लॉक डाउन के कारण परेशान था नाई, कूद गया झील में, गयी जान

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वित्तीय संकटों का सामना कर रहे एक बुजुर्ग नाई ने गांधी सागर झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम के लिए लागू बंद की वजह से वित्तीय संकटों का सामना कर रहे एक बुजुर्ग नाई ने गांधी सागर झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिलीप बाबुराव कपासे के रूप में हुई है. वह यादव नगर के रहनेवाले थे और रानी दुर्गावती चौक पर नाई की दुकान चुलाते थे.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महामारी को रोकने के लिए लागू बंद की वजह से उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी. इस वजह से परिवार वित्तीय दिक्कतों में फंस गया. पुलिस ने बताया कि कपासे दो दिन पहले अपने घर से निकले थे और उनका शव बुधवार सुबह झील में तैरता हुआ मिला. पुलिस को संदेह है कि मंगलवार को वह गांधीसागर झील में कूद गए थे. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि इस लॉकडाउन में कई नाई इसी तरह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. क्यों कि इस दौरान सभी जगह की नाई की दुकानें बंद हैं. यही वजह है कि उनके सामने रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है. हालांकि कई राज्यों ने अभी अन लॉक 1 के दौरान कई सैलून और स्पॉ की दुकानें खोल गयी गयी है. लेकिन ग्राहकों को ग्लवस और मास्क लगाना अनिवार्य है. इसके अलावा सैलून में किसी भी तरह की भीड़ नहीं लगानी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola