सी आर पाटिल ने गुजरात भाजपा प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

Updated at : 21 Jul 2020 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
सी आर पाटिल ने गुजरात भाजपा प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

भाजपा सांसद चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया.

विज्ञापन

अहमदाबाद : भाजपा सांसद चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया.

गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद पाटिल (65) ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया. उन्होंने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में राज्य पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जीतू वघानी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया.

इस अवसर पर, रूपानी ने विश्वास व्यक्त किया कि जब पार्टी पाटिल के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी तो भाजपा 2022 में रिकॉर्ड सातवीं बार सरकार बनाएगी. भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तकनीक और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर दिया.

Also Read: कोरोना की वजह से एक और कांस्टेबल की मौत, महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों की मौत का आंकड़ा 52 पहुंचा

उन्होंने कहा, ‘‘वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने प्रौद्योगिकी में हम सभी को जानकार बनाया है. वह हमें याद दिलाते थे कि क्या हमने फेसबुक अकाउंट खोले हैं या नहीं. उन्होंने यह दस साल पहले शुरू किया था.

अब, हम इसे और आगे ले जाएंगे. हम तकनीक का उपयोग करेंगे.” पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय योजनाओं को राज्य की जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अब तक शुरू की गई लगभग 400 योजनाओं में से, हम 60 ऐसी केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से लोगों की मदद कर सकते हैं.

हम उनके दिमाग में लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव बना सकते हैं. हम उस दिशा में काम करेंगे.” उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विपरीत”, भाजपा कार्यकर्ता कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए मैदान में हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समय पर लॉकडाउन लगाया जिससे वायरस को काबू करने में मदद मिली. इस वर्ष की शुरूआत में दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पाटिल ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस शाहीन बाग (सीएए विरोधी प्रदर्शन) के पीछे थी.”

Posted By – Pankaj Kumar pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola