वंदे भारत मिशन : दूसरे चरण में 31 देशों से 30,000 भारतीयों की होगी स्वदेश वापसी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 31 देशों से 30,000 भारतीयों की स्वदेश वापसी होगी. इसके लिए 16 मई से 22 मई के बीच 149 विमानों का संचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 31 देशों से 30,000 भारतीयों की स्वदेश वापसी होगी. इसके लिए 16 मई से 22 मई के बीच 149 विमानों का संचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के पहले चरण में एअर इंडिया और उसकी अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस सात मई से 14 मई के बीच 64 विमानों का परिचालन किया. इसके तहत 12 देशों से 14,800 भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है. हालांकि, इसके लिए उनसे किराया वसूला गया है.

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है. इसके चलते सभी वाणिज्यिक उड़नों का परिचालन बंद है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 74,200 का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि 2,400 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola