Delhi Election 2025: एस्ट्रोनॉट्स कर रहे वोटरों की मदद! दिल्ली में अनोखा मतदान केंद्र, देखें Video
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Feb 2025 3:46 PM
unique polling station
Delhi Election 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को सुबह से मतदान जारी है. वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें कुछ बूथ ऐसे हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है.
Delhi Election 2025: दिल्ली के विकासपुरी में एक अनोखा मतदान केंद्र बनाया गया है. जिसकी थीम ‘चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान’ है. मतदान केंद्रों पर टेलीस्कोप और बायोस्कोप लगाए गए हैं और मतदाताओं की मदद के लिए स्वयंसेवकों को अंतरिक्ष यात्री की तरह तैयार किया गया है.
एस्ट्रोनॉट्स कर रहे वोटरों की मदद
विकासपुरी के अनोखे मतदान केंद्र पर एस्ट्रोनॉट्स वोटरों की मदद कर रहे हैं. दरअसल बूथ पर जो वालंटियर्स लगाए गए हैं, वो अंतरिक्ष यात्रों की ड्रेस पहने हुए हैं. विकासपुरी के एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ नितिन शाक्य ने बूथ के बारे में बताया, “इस मतदान केंद्र की थीम ‘चंद्रयान से चुनाव तक’ है और हमने चंद्रयान और पीएसएलवी के मॉडल प्रदर्शित किए हैं, जिन्हें राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और भारती कॉलेज के छात्रों ने बनाया है. मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने अंतरिक्ष यात्री की पोशाक पहनी है. हमने लोगों के लिए पुरानी यादें ताजा करने के लिए एक बायोस्कोप भी लगाया है और हमने बायोस्कोप की तुलना दूरबीन से भी की है. लोग यहां की अनूठी व्यवस्था से बहुत खुश हैं.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election Video : भगवान भरोसे दिल्ली चुनाव, मंदिर में आप और बीजेपी के दिग्गज
दिल्ली की 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सुबह से मतदान जारी है. जिसमें 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. दिल्ली चुनाव का रिजल्ट 8 फरवारी को आएगा. इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










