Chief Minister of Delhi: मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, कैबिनेट की पहली बैठक में ले सकती हैं बड़े फैसले

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Feb 2025 3:48 PM

विज्ञापन

sworn-in Delhi Chief Minister Rekha Gupta

Chief Minister of Delhi: शालीमार बाग से पहले बार चुनाव जीतकर विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में पीएम मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया.

विज्ञापन

Chief Minister of Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली. रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के साथ रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं. ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं और मीटिंग भी ले रही हैं. दोपहर 3:00 बजे, उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला. शाम 5:00 बजे वह यमुना बाजार में वासुदेव घाट जाएंगी. फिर शाम 7:00 बजे, वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी.

कैबिनेट की पहली बैठक में ले सकती हैं कई बड़े फैसले

रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सबकी नजर है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पहली बैठक में रेखा गुप्ता और उनकी टीम कई बड़े फैसले ले सकती है. बीजेपी ने चुनाव के दौरान महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है. इसके अलावा एलपीजी, फ्री बिजली जैसी कई सुविधाएं देने की घोषणा पार्टी की ओर से की गई थी. अब देखना है कि दिल्ली बीजेपी सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में कौन-कौन फैसले लेती है.

यह भी पढ़ें: कल मां का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली सरकार में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, भाई ने कहा- मां होतीं तो उन्हें गर्व होता

रेखा गुप्ता के बाद इन 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. उसके बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली.

यह भी पढ़ें: Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी

दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. 5 फरवरी को संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर कब्जा जमाया. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: Parvesh Verma Net Worth: एक अरब से बस इतनी कम है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की संपत्ति, जानें नेट वर्थ

बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता, मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं. इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola