Rajinder Nagar Assembly Election Result 2025: बीजेपी के उमंग बजाज जीते, आप के दुर्गेश पाठक को हराया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Feb 2025 2:41 PM

विज्ञापन

New Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025

Rajinder Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: राजेंद्र नगर सीट बीजेपी ने जीत लिया है. आम आदमी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार उमंग बजाज ने दुर्गेश पाठक को करीब 1231वोटों से हरा दिया है. उमंग पाठक को 46671 वोट मिले. जबकि, दुर्गेश पाठक को 45440 वोट मिले.

विज्ञापन

Rajinder Nagar Assembly Election Result 2025: राजेंद्र नगर सीट बीजेपी ने जीत लिया है. आम आदमी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार उमंग बजाज ने दुर्गेश पाठक को करीब 1231वोटों से हरा दिया है. उमंग पाठक को 46671 वोट मिले. जबकि, दुर्गेश पाठक को 45440 वोट मिले.

उम्मीदवारपार्टीवोट
दुर्गेश पाठकआम आदमी पार्टीहारे
उमंग बजाजबीजेपीजीते
विनीत यादवकांग्रेसहारे
शिव प्रसाद वर्माबीएसपीहारे
प्रवीण कुमार भारतीएएसपीकेआरहारे
उमंगनिर्दलीयहारे

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. इस सीट की गिनती दिल्ली के वीआईपी सीटों में होती है. बीते काफी समय से यहां आम आदमी पार्टी का वर्चस्व रहा है. साल 2015 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की थी. इसके बाद से यहां से आम आदमी पार्टी ही जीतती आई है. फिलहाल यहां से दुर्गेश पाठक विधायक हैं. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट सेंट्रल दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है. राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है.

बीजेपी, आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

राजेंद्र नगर सीट पर चार बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. एक बार कांग्रेस यहां से जीती है. साल 2022 में राघव चड्डा के राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ और दुर्गेश पाठक विधायक बने. पार्टी ने इस बार फिर से दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया, और लोगों ने भी इसे फैसले पर मुहर लगा दी है. वहीं कांग्रेस ने विनीत यादव को उतारा था लेकिन उन्हें करीब 4000 वोट मिले.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola