MCD Election 2023: मेयर चुनाव में मनोनित सदस्य नहीं दे पाएंगे वोट, SC ने दी यह व्यवस्था, 17 को सुनवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Feb 2023 5:48 PM
MCD Mayor Election 2023: दिल्ली एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब 16 फरवरी को नहीं होगा. एमसीडी मेयर के चुनाव को लेकर अब 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के मनोनीत सदस्य महापौर चुनाव में वोट नहीं दे सकते.
MCD Mayor Election 2023: दिल्ली एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब 16 फरवरी को नहीं होगा. एमसीडी मेयर के चुनाव को लेकर अब 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले आज यानी सोमवार को एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को वोट देने की अनुमति देने के दिल्ली के उपराज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली आप नेता शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के मनोनीत सदस्य महापौर चुनाव में वोट नहीं दे सकते. वहीं, मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

16 फरवरी को नहीं होगा मतदान: एमसीडी मेयर पद चुनाव मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट के इस फैसले के बाद 16 फरवरी को होने वाला मतदान अब नहीं होगा. आज यानी सोमवार को हुई सुनवाई में दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने कोर्ट से कहा कि 16 फरवरी को होने वाला मेयर चुनाव को 17 फरवरी के बाद की तारीख तक के लिए टाल रहे हैं.
एलजी ने दी थी सत्र बुलाने की मंजूरी: गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कल यानी रविवार को मेयर पद के चुनाव को लेकर एमसीडी के अगले सत्र की बैठक 16 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दी थी. लेकिन इस बीच एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को वोट देने की अनुमति वाले उपराज्यपाल के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से आपत्ति और आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी.
Also Read: श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने कोर्ट से मांगा चार्जशीट और फुटेज की सॉफ्ट कॉपी, प्रमाण पत्र जारी करने की भी अपीलतीन बार हंगामे की भेंट चढ़ चुका है सत्र: इससे पहले दिल्ली नगर निगम सदन की कार्यवाही मेयर का चुनाव किए बिना तीन बार स्थगित हो चुकी है. बीते सोमवार यानी 6 फरवरी को सत्र की बैठक तीसरी बार हंगामे की भेंट चढ़ गया. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उच्च न्यायालय का रुख करने की बात कही थी. बता दें, दिल्ली नगर निगम सदन में पीठासीन अधिकारी के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मनोनीत सदस्यों को मतदान करने की अनुमति देने पर जमकर हंगामा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










