ePaper

सीबीआई के अधिकारी मनीष सिसोदिया का बैंक लॉकर करेंगे चेक ? उपमुख्यमंत्री ने किया ये ट्वीट

Updated at : 30 Aug 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारी मनीष सिसोदिया का बैंक लॉकर करेंगे चेक ? उपमुख्यमंत्री ने किया ये ट्वीट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ट्वीट किया कि मंगलवार को सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है. 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे के छापे में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ऐसा ट्विट किया है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. दरअसल उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी मंगलवार को यानी आज उनके बैंक लॉकर देखने आएंगे. हालांकि, सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.

यहां चर्चा कर दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया उन 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है. यदि आपको याद हो तो सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे.


मनीष सिसोदिया का ट्वीट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ट्वीट किया कि मंगलवार को सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है. 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे के छापे में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा. सीबीआई का स्वागत है. जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. सिसोदिया का कहना है कि उन्हें एक झूठे मामले में आरोपी बनाया गया है, ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोका जा सके, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं.

Also Read: Delhi: मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद करना चाहती है बीजेपी, नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार
सीबीआई की जांच से नहीं डरता

आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह चुके हैं कि वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच से नहीं डरते हैं, लेकिन एजेंसी को उत्तर प्रदेश के बुदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में कथित घोटाले की छानबीन भी करनी चाहिए जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा उद्घटान करने के कुछ दिनों बाद ही दरारें आ गईं. दिल्ली में आबकारी नीति को लागू करने में कथित अनियमितता के सिलसिले में सीबीआई की ओर से 15 लोग और संस्थाओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola