दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी का तीसरा समन, तीन जनवरी को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी का तीसरा समन, तीन जनवरी को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Arvind-Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने तीन जनवरी को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है. इससे पहले उन्हें दो नवंबर और 21 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन जनवरी को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है.  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ईडी का यह तीसरा समन है. इससे पहले उन्हें दो नवंबर और 21 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था. दूसरी नोटिस मिलने के वक्त सीएम केजरीवाल  विपश्यना के लिए चले थे. साथ ही पेश होने से इनकार करते हुए कहा था कि व्यक्तिगत पेशी के लिए उनके खिलाफ जारी किया गया नोटिस कानून के अनुरूप नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए.

ईडी की नोटिस को सीएम केजरीवाल ने किया दरकिनार

गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए ईडी इससे पहले दो समन जारी कर चुकी है. वहीं ईडी के दूसरे समन को दरकिनार कर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपश्यना करने चले गये थे. ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 21 दिसंबर के लिए समन दिया था. इस दिन ईडी उनसे मामले में पूछताछ करने वाली थी. लेकिन बीते बुधवार को सीएम केजरीवाल पहले से ही तय विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये थे. विपश्यना शिविर में सीएम केजरीवाल 30 दिसंबर तक रहेंगे.

Also Read: Covid 19: भारत में 21 दिसंबर तक कोरोना सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामले, यह लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola