पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, रोकने पर चश्मदीद गार्ड को भी दी जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम, फोटो एएनआई

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि यह घटना एक स्थानीय विधायक के कार्यालय के सामने स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई.

विज्ञापन

चश्मदीद को भी हमलावरों ने दी जान से मारने की धमकी

चश्मदीद और सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने घटना के बारे में बताया, "मैंने सुबह 4 बजे दो लोगों को एक व्यक्ति पर हमला करते देखा. जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मुझे भी जान से मारने की धमकी दी गई." गार्ड ने बताया कि बाद में उसने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.


जांच में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola