Delhi New CM: क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी, जानिए किस दिन होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Delhi New CM

Delhi New CM: दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इसको लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी है. शनिवार को पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसपर मंथन किया था. शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की है. कयास यह भी है कि दिल्ली के सीएम को लेकर एक बार फिर बीजेपी सबको चौंका सकती है.

विज्ञापन

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में सीएम पद को लेकर कवायद तेज हो गई है. पार्टी में मंथन का दौर जारी है. इसी कड़ी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की. इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सीएम पद को लेकर विचार-विमर्श किया. पार्टी के अंदरखाने से जो खबर है उसके मुताबिक बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट है. सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी ने एक नेता का बयान सामने आया है. उनके मुताबिक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला नेतृत्व पर भी विचार कर सकता है.

क्या एक बार फिर चौंकाएगी बीजेपी?

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद सीएम पद के लिए कई नेताओं का नाम रेस में आगे हैं. राजनीतिक गलियारों में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, पवन शर्मा जैसे कई नेताओं के नाम पर चर्चा है. हालांकि हाल के दिनों में बीजेपी सीएम चेहरे को लेकर काफी चौंका रही है. बीते दिनों के फैसलों से साफ है कि पार्टी ने कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है. बीजेपी ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना था. इस फैसले से कई राजनीतिक विश्लेषक काफी हैरान हुए थे.

कोई नया चेहरा पेश कर सकती है. बीजेपी

दिल्ली सीएम पद के लिए बीजेपी कोई नया चेहरा को सामने कर सकती है. बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि “आप कभी नहीं जानते…राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो.” इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा. उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं.

कब होगा शपथ ग्रहण ?

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद दो सवाल उठ रहे हैं, पहला कि दिल्ली का सीएम कौन होगा और दूसरा की शपथ ग्रहण समारोह कब होगा. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद हो सकता है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह हो इसकी संभावना थोड़ी कम है. इसलिए शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद ही आयोजित होने की पूरी संभावना है.

Also Read: Delhi Assembly Dissolved: दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया सीएम?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola