MCD Mayor Election: मेयर का चुनाव टला, भिड़े ‍BJP-AAP पार्षद, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2023 4:59 PM

विज्ञापन

MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर हंगामा होने लगा. इस कारण MCD सदन को ही स्थगित कर दिया गया. चुनाव टलने और सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजेपी और आम आदमी इसका ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं.

विज्ञापन

MCD Mayor Election: दिल्ली में एमसीडी मेयर का चुनाव आज नहीं हो सका सदन की कार्यवाही भी बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ गया. अब दोनों दलों के पार्षद एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बता दें, एमसीडी में आज मेयर का चुनाव होना था. चुनाव में मेयर के लिए आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं.  

AAP पर बीजेपी ने फोड़ा हंगामे का ठीकरा: वहीं, हंगामे के बाद बीजेपी की ओर से मेयर पद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर जमकर आरोप लगाए हैं. रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेयर चुनाव आप को हार का डर सता रहा है. उन्होंने आप पर तोहमत लगाते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी की टेबल पर चढ़ना, माइक तोड़ना और कुर्सियों को फेंकने की जो संस्कृति वे विकसित कर रहे हैं वह निंदनीय है. गुप्ता ने कहा कि  आप के कुछ शराब पीकर एमसीडी हाउस आए थे.

हंगाने के लिए जानी जाती है AAP-मीनाक्षी लेखी: एमसीडी सदन में हंगामे को लेकर एमओएस और बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि कोई भी महिला हो वे किसी भी जगह हो उसे खींचना धक्का देना नीखून मारना किसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. हमारे पार्षदों के साथ मारपीट की गई. उन्होंने आम आदमी पार्ची के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये आपराधिक गतिविधियों को लिए ही जाने जाते हैं.

आप ने दी संविधान की दुहाई: वहीं, एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर हुए हंगामे के बीत दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 243 आर स्पष्ट रूप से मनोनीत सदस्यों को सदन में मतदान करने से रोकता है. उन्हें सदन में वोट दिलाने की कोशिश असंवैधानिक है. वहीं, इस मामले में आप विधायक दुर्गेश पाठक का कहना है कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी नॉमिनेटेड पार्षद की पहले शपथ और वोटिंग नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे.

बीजेपी खेल रही है खूनी खेल: वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि सदन में बीजेपी का खूनी खेल शुरू हो गया है. चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है. दो बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला. उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ.

सदन में भिड़े बीजेपी- AAP पार्षद: गौरतलब है कि दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर हंगामा होने लगा. इस कारण MCD सदन को ही स्थगित कर दिया गया. एमसीडी मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि उन्होंने सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बार अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा. अगर वो शांति से बैठते हैं तो हम शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं. अगर ये लोग शांति से नहीं बैठेंगे तो हम अगली तारीख का इंतजार करेंगे.

स्थगित हुई सदन की कार्यवाही: बता दें, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच आज सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. आज केवल चार नामित सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण की, बाकी सदस्य सदन की अगली बैठक में शपथ लेंगे. लेकिन अगली बैठक कब होगी इसका फैसला एलजी के हाथ में है. कल और परसो यानी शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होती है ऐसे में सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का फैसला लिया जा सकता है. वहीं, मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टाली जा सकती है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola