Delhi MCD Election: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, RWA को मिलेगा 'मिनी पार्षद' का दर्जा

Updated at : 29 Nov 2022 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi MCD Election: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, RWA को मिलेगा 'मिनी पार्षद' का दर्जा

अरविंद केजरीवाल ने एक अभियान की शुरुआत भी की, जिसका नाम उन्होंने जनता चलाएगी एमसीडी दिया. उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें वोट दें और ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन' (आरडब्ल्यूए) के जरिए अपने काम जल्दी पूरा कराएं.

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी नगर निगम की सत्ता में आती है तो रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को वित्तीय और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें मिनी पार्षदों का दर्जा दिया जाएगा.

केजरीवाल ने दिया जनता चलाएगी एमसीडी का नारा

अरविंद केजरीवाल ने एक अभियान की शुरुआत भी की, जिसका नाम उन्होंने जनता चलाएगी एमसीडी दिया. उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें वोट दें और ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (आरडब्ल्यूए) के जरिए अपने काम जल्दी पूरा कराएं.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल के काफिले पर पथराव, सूरत में कर रहे थे रोड शो

केजरीवाल ने कहा, जनता को बनाना है दिल्ली का मालिक

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इस नजरिए का मकसद जनता को दिल्ली का मालिक बनाना है. आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, अगर आप एमसीडी में सत्ता में आती है, तो हम जनता चलाएगी एमसीडी अभियान शुरू करेंगे, जहां आरडब्ल्यूए को ‘मिनी पार्षद’ का दर्जा दिया जाएगा. हम वास्तव में आरडब्ल्यूए को सशक्त बनाने जा रहे हैं. हम उन्हें राजनीतिक और वित्तीय शक्तियां देंगे.

Also Read: ‘भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची’, मनीष सिसोदिया ने लगाये गंभीर आरोप

केजरीवाल ने एमसीडी को लेकर तैयार की योजना

केजरीवाल ने आगे कहा, हम एक पारदर्शी ढांचा तैयार करेंगे. हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी भरोसा करेंगे, ताकि विधायक, पार्षद और आरडब्ल्यूए सभी जान सकें कि समस्या कहां है और जवाबदेही क्या है. जनता के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा.

4 दिसंबर को होगा एमसीडी का चुनाव

दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और उनके लिए चार दिसंबर को मतदान होने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस चुनाव में मुकाबला आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा. मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी.

नोट- भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola