MCD Election: नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर ली आम आदमी पार्टी की चुटकी, जानिए क्या कहा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2022 6:26 PM

विज्ञापन

Delhi MCD Election: यूपी चुनाव के दौरान 'यूपी में का बा' गाने ने धूम मचा दी थी. अब दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर नेहा सिंह राठौर ने आम आदमी पार्टी की चुटकी ली है. गौरतलब है कि आज यानी शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है.

विज्ञापन

Delhi MCD Election: ‘यूपी में का बा’ गाने से उत्तर प्रदेश चुनाव में धूम मचाने वाली नेहा सिंह राठौर ने इस बार दिल्ली का रुख किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ‘AAP के का हाल बा! कुछ खबर AAP की भी ली जाय?

बिहार की रहने वाली हैं नेहा: बता दें, नेहा सिंह राठौर मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. वो बिहार के कैमूर से हैं. चुनाव को लेकर उनके गानों रातों रात सुर्खियां बटोर लेते हैं. यूपी चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाने ने धूम मचा दी थी. अब दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर नेहा सिंह राठौर ने आम आदमी पार्टी की चुटकी ली है. गौरतलब है कि आज यानी शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है. 

AAP ने जारी किया घोषणा पत्र: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार को ‘आप’ का घोषणापत्र जारी कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए दस गारंटी दी हैं.

आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी: अपने चुनावी घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने दस गारंटी का जिक्र किया है. आम की 10 गारंटियां इस प्रकार हैं.  

  • कूड़े के पहला को खत्म कर साफ और सुंदर दिल्ली बनाएंगे.

  • वसूली बंदी की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाएंगे.

  • पार्किंग की समस्या से दिल्ली वालों को मुक्ति दिलाएंगे.

  • आवारा जानवरों की समस्या का समाधान करेंगे.

  • बेहतर और सुंदर सड़क, गलियों की मरम्मत की जाएगी.

  • नगर निगम में भी वर्ल्ड क्लास शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल

  • पार्कों का कायाकल्प, दिल्ली बनेगी पार्कों की नगरी

  • हर कर्मचारी को टाइम पर वेतन मिलेगा

  • व्यापारियों को उनकी समस्याओं से निजात

  • रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन, रिश्वतखोरी से मुक्ति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola