Delhi MCD By-Election Result, News Updates: चार सीटों पर जीत के बाद AAP ने मनाया जश्न, कहा- हो गया काम, जय श्री राम
Delhi MCD By Election Result : दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. दिल्ली एमसीडी चुनाव के पल पल की जानकारी के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
जनता ने दिया जवाब -आप
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया. पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है. दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है.
कहां से कौन जीता
दिल्ली एमसीडी के उप-चुनाव में रोहिणी से आप उम्मीदवार रामचंद्र विजय रहे. शालीमबार बाग से आप की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं. ईस्ट चौहान बांगेरे से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने जीत हासिल की है.
AAP ने मारी बाजी
दिल्ली एमसीडी के नतीजों में 4 सीटों पर आप पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आयी है. लेकिन इस चुनाव में बीजेपी के हाथ खाली रह गये. उसका खाता भी नहीं खुला.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए