Delhi Election 2025: वादों की बौछार, लेकिन महिलाओं के टिकट देने पर नदारद दिख रही राजनीतिक पार्टियां

Jharkhand Municipal Elections
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भले सभी दलों ने महिला वोटर्स को साधने के लिए कई वादे किए हो लेकिन टिकट देने में पूरी कंजूसी की है.
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं. सभी दलों का फोकस मुख्य तौर पर महिलाओं को लेकर दिख रहा है. आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी या फिर कांग्रेस तीनों ही प्रमुख दलों ने महिला सम्मान को लेकर निश्चित राशि देने का ऐलान किया है. लेकिन जब आप टिकट वितरण जो देखेंगे तो शायद ही कोई पार्टी हो जिसने महिलाओं को ज्यादा सीटें दी हो. दिल्ली में महिलाओं की आबादी लगभग 45% के करीब है.
दिल्ली में 13% महिलाओं को मात्र मिला टिकट
दिल्ली चुनाव में इस बार मात्र 13% महिलाओं को ही बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है. देश में भले ही महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो गया हो. लेकिन अभी भी जमीन पर इसका कोई असर नहीं नजर आ रहा. दिल्ली में इस बार तीनों ही बड़े दलों ने 13% से कम महिला उम्मीदवार उतारे हैं. तीनों ही दलों ने इस बार 9-9 महिला उम्मीदवार उतारे हैं. दिल्ली में महिला वोटर्स की संख्या लगभग 45% के करीब है.
महिलाओं को लेकर इस बार सभी दलों ने किए बड़े वादे
दिल्ली चुनाव में इस बार बीजेपी ने गर्भवती महिलाओं के लिए वादे किए हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 2100 देने का और कांग्रेस ने 2500 रुपए देने का बड़ा ऐलान किया है. सभी की नजरें इस बार महिला मतदाताओं पर है. दिल्ली में हार जीत में इनकी बड़ी भूमिका है और पिछले चुनावों में इनका अधिक वोट आम आदमी पार्टी को मिला था. आम आदमी पार्टी ने पहले ही महिलाओं को बस में मुफ़्त यात्रा दे चुकी है.
यह भी पढ़ें.. PM मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी के छुए पैर, देखें Video
यह भी पढ़ें.. मैं खुद यमुना का पानी पीता हूं… यमुना विवाद पर पीएम मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




