Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में BJP सरकार बनते ही लागू होगी पीएम मोदी की ये योजना, विजेंद्र गुप्ता ने LG को लिखी चिट्ठी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Feb 2025 5:24 PM
Vijender Gupta
Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद नये मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. इस बीच बीजेपी विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना को लागू करने की मांग कर दी है.
Ayushman Bharat Yojana: बीजेपी नेता और रोहिणी से नव निर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र लिखकर दिल्ली में आयुष्मान भारत और स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू करने का आग्रह किया है. विजेंद्र गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा- “प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) को भारत सरकार ने 2021 में लॉन्च किया था. जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना, निगरानी और स्वास्थ्य अनुसंधान में महत्वपूर्ण गैप को भरना है. मिशन के तहत, भारत सरकार ने दिल्ली सरकार के लिए 2406 करोड़ रुपये के संसाधन लिफाफे को मंजूरी दी है और इसमें 3 प्रमुख घटक शामिल हैं.”
शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र
जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक
आप सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं किया था आयुष्मान भारत योजना
आप आदमी पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया था. जिसपर बीजेपी हमेशा से सवाल उठाती रही है. लेकिन अब जब बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है और जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उसके बाद बीजेपी सरकार दिल्ली में भी लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ देगी. आप सरकार ने दिल्ली के कई इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण किया था, जहां लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi New CM : कौन होगा सीएम? दो उपमुख्यमंत्री की चर्चा तेज, इन्हें मंत्री पद दे सकती है बीजेपी
रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता ने दर्ज की शानदार जीत
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोहिणी सीट से धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 37816 वोट के अंतर से हराया. विजेंद्र गुप्ता को कुल 70365 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार को केवल 32549 वोट से संतोष करना पड़ा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली, जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










