'अब प्रार्थना रहेगी तानाशाह का विनाश हो', अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Jun 2024 9:48 AM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. इसके बाद पत्नी सुनीता ने कहा कि अब प्रार्थना रहेगी तानाशाह का विनाश हो. जानें पंजाब के सीएम भगवंत मान ने क्या कहा

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. सीबीआई ने उन्हें कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया. इसी घोटाले से जुड़े जांच एजेंसी ईडी के एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे, लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो.

इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की यह तस्वीर है. अरविंद केजरीवाल झुकेगा नही जितना मर्जी अत्याचार कर लो. ईडी कोर्ट से जमानत के बाद सीबीआई की गिरफ़्तारी बीजेपी के इशारे पर जांच एजेंसी का खुला दुरुपयोग है.

दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई की दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल को बुधवार को तीन दिन के लिए इसकी हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान, केजरीवाल ने खुद के बेकसूर होने का दावा किया. केजरीवाल ने दावा किया कि सीबीआई इस मुद्दे को सनसनीखेज बना रही है. वहीं, सीबीआई ने सारे आरोप को खारिज कर दिया.

Read Also : Arvind Kejriwal: ‘मनीष सिसोदिया पर मैंने कोई आरोप नहीं लगाए’, अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के दावे का किया खंडन

अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में 1 अप्रैल से जेल में हैं. इस मामले की जांच ईडी कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी. उन्होंने 2 जून को सरेंडर कर दिया था. दिल्ली के उपराज्यपाल ने शराब नीति 2021-22 में कथित अनियमितता के साथ-साथ भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई से इसकी जांच कराने का आदेश दिया था. इसके बाद इस नीति को जुलाई 2022 में रद्द कर दिया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola