Arvind Kejriwal: 'मनीष सिसोदिया पर मैंने कोई आरोप नहीं लगाए', अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के दावे का किया खंडन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jun 2024 4:08 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हिरासत में पूछताछ की मांग करने वाली CBI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया.

केजरीवाल ने सीबीआई के दावे का कोर्ट में किया खंडन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालत को संबोधित करते हुए कहा, सीबीआई दावा कर रही है कि मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ बयान दिया है, यह गलत है. मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं, आम आदमी पार्टी निर्दोष है और मैं भी निर्दोष हूं.

सीबीआई ने पांच दिन की हिरासत मांगी

सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाला मामले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध किया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत से अनुमति मिलने के बाद शहर की एक अदालत में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को तिहाड़ केंद्रीय कारागार से अदालत में पेश किया गया था जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था.

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में हैं सीएम केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जेल में हैं. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. सीबीआई ने केजरीवाल की हिरासत देने का अनुरोध करते हुए अदालत में कहा कि मामले में वृहद साजिश का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री से पूछताछ की जरूरत है. उसने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का सबूतों और मामले में अन्य आरोपियों से सामना कराने की आवश्यकता है.

Also Read: OM Birla 2.0: ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा स्पीकर, आसन तक लेकर गये पीएम मोदी और राहुल गांधी

Also Read: Emergency: ‘दादी और पिता के नाम पर वोट बटोरते हैं क्या उनके कारनामों की भी जिम्मेदारी लेंगे’, कंगना का राहुल पर हमला

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola