CBI की 9 घंटे पूछताछ के बाद भड़के सिसोदिया, कहा- फर्जी हैं सारे केस, सीएम बनाने का दिया गया लालच
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Oct 2022 6:25 AM
सीबीआई की पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई (CBI) के पास घोटाले से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है. सिसोदिया ने कहा कि 9 घंटे की पूछताछ में यही समझ में आया कि सारा केस फर्जी है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उनपर AAP छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया.
नयी दिल्ली: आबकारी नीति को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. शराब नीति को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से 9 घंटे पूछताछ की. बता दें, केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी के नियमों को बदलकर शराब व्यवसायियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है. वहीं, दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
सारा केस फर्जी है- सिसोदिया: इधर, पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई (CBI) के पास घोटाले से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है. सिसोदिया ने कहा कि 9 घंटे की पूछताछ में यही समझ में आया कि सारा केस फर्जी है. उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे खिलाफ घोटाले की जांच के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए है.
मैंने CBI कार्यालय में देखा कि किसी भी घोटाले (आबकारी नीति का मामला) का कोई मुद्दा नहीं है। 9 घंटे की पूछताछ में मैं समझ गया कि सारा केस फर्जी है।यह मामला मेरे खिलाफ घोटाले की जांच के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए है: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,दिल्ली pic.twitter.com/aYoz2Xt9Tm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
इससे पहले सिसोदिया AAP के दफ्तर गए, उसके बाद पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे. वहीं, दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. ये सभी लोग सीबीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया है.
पार्टी छोड़ने का बनाया गया दबाव- सिसोदिया: पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे सीबीआई ऑफिस के अंदर आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि, नहीं तो मेरे खिलाफ ऐसे मामले दर्ज होते रहेंगे. सिसोदिया ने ये भी कहा कि उनसे कहा गया कि ‘सत्येंद्र जैन के ऊपर कौन से सच्चे मामले हैं? डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो आम आदमी पार्टी को बीजेपी के लिए नहीं छोड़ेंगे. सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्हें सीएम बनने का भी प्रलोभन दिया गया.
#WATCH | I was asked inside the CBI office to leave (AAP), or else such cases will keep getting registered against me. I was told 'Satyendar Jain ke upar konse sachhe cases hain?'…I said I won't leave AAP for BJP. They said they'll make me CM, alleges Delhi Dy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/A1ceUmHqQD
— ANI (@ANI) October 17, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










