श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब की रिमांड चार दिन बढ़ी, दिल्ली पुलिस को मिली पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Nov 2022 4:39 PM
Shraddha Murder Case: आरोपी को 5 दिनों की पुलिस हिरासत मिली थी. जो आज यानी मंगलवार को खत्म हो रही थी. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस ने आरोपी पूनावाला की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी.
श्रद्धा मर्डर केस: श्रद्धा वलकर मर्डर केस में दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत अवधि चार दिन और बढ़ा दी है. मंगलवार को अदालत ने आरोपी की हिरासत अवधि बढ़ाने के साथ-साथ उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी इजाजत दे दी है. आरोपी आफताब की हिरासत अवधि आज खत्म हो रही थी.
आज खत्म हो रही थी रिमांड अवधि: गौरतलब है कि आरोपी को 5 दिनों की पुलिस हिरासत मिली थी. जो आज यानी मंगलवार को खत्म हो रही थी. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस ने आरोपी पूनावाला की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी. पुलिस का कहना है कि उनकी मांग के आधार पर कोर्ट ने आरोपी की हिरासत अवधि चार दिन और बढ़ा दी है.
हत्या को लेकर आरोपी के वकील की दलील: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब के वकील का कहना है कि आरोपी ने क्षणिक आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया. आरोपी के वकील ने यह भी कहा कि वो पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है. हालांकि आरोपी को उन जगहों की पहचान करने में काफी मुश्किल हो रही है उन जगहों की पहचान करने में जहां पर उसने श्रद्धा के अंगों को फेंका था.
इन जगहों पर होगी श्रद्धा के अंगों की तलाश: बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी आफताब को अंगों की तलाश के लिए महरौली और मैदान गढ़ी स्थित दो तालाबों में ले जाया जाएगा. आफताब ने एक तालाब का चित्र भी मुहैया कराया है जहां पर उसने कथित तौर पर श्रद्धा के अंगों को फेंका था.
क्या है मामला: लिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वलकर की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर विभिन्न जगहों पर फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब ने पहले श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की उसके बाद उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए. आफताब ने शव के टुकड़ों को घर में करीब तीन सप्ताह तक रखा था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










