Delhi Weather: दिल्ली में आंधी के साथ भारी बारिश, खराब मौसम के कारण 17 फ्लाइट्स डायवर्ट

Updated:
विज्ञापन
Delhi Weather: दिल्ली में आंधी के साथ भारी बारिश, खराब मौसम के कारण 17 फ्लाइट्स डायवर्ट

आईएमडी के मुताबिक, पटेल नगर, राजीव चौक, सफदरजंग, लोधी रोड, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, दिल्ली छावनी और बुद्ध जयंती पार्क सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई.

विज्ञापन

Delhi Weather: उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जिसके कारण बृहस्पतिवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

दिल्ली के इन इलाकों में हुई बारिश

आईएमडी के मुताबिक, पटेल नगर, राजीव चौक, सफदरजंग, लोधी रोड, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, दिल्ली छावनी और बुद्ध जयंती पार्क सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्के से मध्यम बारिश होगी. विभाग ने बताया कि तेज हवा से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है.

दिल्ली एयरपोर्ट से 17 उड़ानें डायवर्ट की गयीं

खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 17 उड़ानों के रूट को डायवर्ट किया गया. एक अधिकारी ने बताया, लखनऊ और जयपुर की ओर आठ-आठ उड़ानों को और देहरादून में एक उड़ान को डायवर्ट किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश व वज्रपात के आसार, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में एक्यूआई 170 दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola