दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन क्लास? बढ़ते प्रदूषण के बीच आई ये खबर

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन क्लास? बढ़ते प्रदूषण के बीच आई ये खबर

दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर शनिवार को एक्यूआई (AQI) 400 के पार चला गया. इस बीच एक बड़ी खबर स्कूलों को लेकर आ रही है.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर स्थिति के करीब पहुंच चुका है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. CAQM Sub-Committee ने निर्णय लिया है कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में GRAP-3 लागू किया जाएगा. अभी राजधानी में GRAP-1 और GRAP-2 की पाबंदियां लागू नजर आ रही थीं. आपको बता दें कि GRAP-3 में निजी निर्माण पर रोक के साथ ही बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर प्रतिबंध लग जाता है.

दिल्ली में ऑनलाइन क्लास लगाई जा सकती है

जीआरएपी स्टेज-3 प्रतिबंधों में पत्थर क्रशरों के संचालन को बंद करना, एनसीआर में सभी खनन और संबंधित गतिविधियों को बंद करना और पूरे एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध (परियोजनाओं की कुछ श्रेणियों को छोड़कर) शामिल हैं. साथ ही बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर सख्त प्रतिबंध लगा दी जाती है. राज्य सरकार एनसीआर में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में ऑनलाइन क्लास का निर्णय कर सकती है. आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में भी GRAP-3 के तहत प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की गई थी हालांकि इसे बाद में हटा दिया गया था.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने रविवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया. दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है. आनंद विहार में AQI 478, JLN में 465, IGI एयरपोर्ट (T3) में 465, ITO दिल्ली में 455 रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather Forecast Today : दिल्ली में शीतलहर रहेगी जारी, झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम

‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 399 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola