Cyber ​​fraud from foreigners : विदेशी लोगों से साइबर ठगी करने वाला गिरोह के सात सदस्य Golmuri से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विदेशी लोगों से साइबर ठगी करने वाला गिरोह के सात सदस्य गोलमुरी से गिरफ्तार

विदेशी लोगों से साइबर ठगी करने वाला गिरोह के सात सदस्य गोलमुरी से गिरफ्तार

विदेशी लोगों से साइबर ठगी करने वाला गिरोह के सात सदस्य गोलमुरी से गिरफ्तार

विज्ञापन

Jamshedpur Cyber Crime : देश-विदेश में रहने वाले लोगों से Cyber ​​fraud करने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने साइबर अपराधी गिरोह के सात युवकों को Arrest किया है. गिरफ्तार युवकों में से छह युवक Kolkata के रहने वाले है. जबकि एक युवक जमशेदपुर के Golmuri क्षेत्र के है. पुलिस उन सभी Cyber criminals से पूछताछ कर रही है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल इस मामले में उद्धभेदन करेगी. पुलिस ने साइबर अपराधी गिरोह में शामिल अन्य युवकों के बारे में पता लगायी है. पुलिस गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले है. सभी गोलमुरी स्थित एक मकान किराये पर लेकर एक साथ रह रहे है. वह गोलमुरी से ही मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले लोगों को टारगेट करते है. उसके बाद विदेशी लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे रुपये की ठगी कर लेते है. इनके गिरोह में एक सदस्य ऐसा भी है जो कि विदेशी लोगों के बारे में जानकारी और उनका फोन नंबर गिरोह को उपलब्ध कराता था. मिली जानकारी के आधार पर साइबर अपराधी उन लोगों को अलग अलग तरीके से फोन करते है. उसके बाद विदेशी व्यक्ति को फोन कर उनके ही बारे में पूरी सही सही जानकारी देते है. सभी जानकारी सही सही बताने पर विदेशी साइबर अपराधी के झांसे में आते है और फिर उनके अलग अलग प्रकार का लालच देकर विदेशी लोगों के बैंक खाते से रुपये उड़ा देते है. यह गिरोह विदेशी लोगों से करोड़ो रुपये की ठगी कर चुके है.

विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola