झारखंड में पैर पसार रहा कोरोनावायरस, एक दिन में 7 नये पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 41

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :19 Apr 2020 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में पैर पसार रहा कोरोनावायरस, एक दिन में 7 नये पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 41

झारखंड में कोरोनावायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है. रविवार 19 अप्रैल को सात नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें पांच रांची के हिंदपीढ़ी के हैं, जबकि एक बेड़ो और एक सिमडेगा का है. इन सात नये मरीजों को मिलाकर झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 41 हो गयी है. इसके अलावा 18 अप्रैल को बरियातू निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोनावायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है. रविवार 19 अप्रैल को सात नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें पांच रांची के हिंदपीढ़ी के हैं, जबकि एक बेड़ो और एक सिमडेगा का है. इन सात नये मरीजों को मिलाकर झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 41 हो गयी है. इसके अलावा 18 अप्रैल को बरियातू निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. उनकी मौत गुरुग्राम स्थित मेदांता में हुई है, इसलिए इस केस को झारखंड के आंकड़े में नहीं जोड़ा जा रहा है. इस केस को जोड़ने पर झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो जायेगी.

झारखंड में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या दो है. अगर सेवानिवृत्त अधिकारी को भी जोड़ा जाए तो मृतकों की संख्या तीन होगी. 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी में एक मलेशियाई युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. वो तबलीगी जमात की सदस्य है. उसके बाद हिंदपीढ़ी को सील कर दिया गया. जो भी उस महिला के संपर्क में आये थे सभी को क्वारेंटाइन कर दिया गया. अब जब जांच में तेजी आयी है तो संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

31 मार्च के बाद 20 दिनों में अकेले रांची में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो गयी है. इनमें से 23 मरीज कोरोना के हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी के हैं. हिंदपीढ़ी के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है. यह राज्य में कोरोना से दूसरी मौत थी. पहली मौत बोकारो में एक महिला की हुई थी. जो बांग्लादेश से जबलीगी जमात में शामिल होकर वापस बोकारो लौटी थी.

रविवार को रिम्स में दो पालियों में सैंपलों की जांच की गयी. पहली पाली में 93 सैंपल की जांच की गयी, जिनमें 89 नेगेटिव पाये गये और चार पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, दूसरी पाली में 92 सैंपलों की जांच की गयी, जिनमें से 89 निगेटिव पाये गये, जबकि तीन पॉजिटिव मिले हैं. इस तरह रविवार को कुल सात मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

झारखंड में कोरोना के मरीज

झारखंड – 41 (दो लोगों की मौत)

रांची – 24 (एक की मौत)

बोकारो – 09 (एक की मौत)

हजारीबाग – 02

धनबाद – 02

सिमडेगा – 02

कोडरमा – 01

गिरिडीह – 01

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola