ePaper

सीएम चंपाई सोरेन बोले, प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए सूचीबद्ध करें एक्सपर्ट टीचर्स

Updated at : 09 Mar 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Champai Soren

अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम चंपाई सोरेन

सीएम चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को बैठक की. इसमें प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों को सूचीबद्ध करने को कहा.

विज्ञापन

रांची: सीएम चंपाई सोरेन ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के प्राथमिक विद्यालयों (प्राइमरी स्कूल) में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने के लिए जल्द से जल्द एक्सपर्ट टीचर्स को सूचीबद्ध करें. झारखंड की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि राज्य में जनजातीय भाषाओं का संवर्धन और विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

प्राथमिक विद्यालयों में जल्द शुरू हो जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई
झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन और विकास को लेकर चंपाई सोरेन सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं वर्ग के पाठ्यक्रमों में यहां की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल कर इन भाषाओं की पढ़ाई जल्द शुरू की जाए.

एक्सपर्ट शिक्षकों को करें सूचीबद्ध
सीएम चंपाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड की जनजातीय भाषा एवं क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन और विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है. जल्द से जल्द जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के घंटी आधारित विशेषज्ञ शिक्षकों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो सके. इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola