Mahtari Vandana Yojana: सितंबर में ₹1000 की किस्त नहीं आयी अबतक? जानें कब मिलेगी अगली किस्त

Updated:
विज्ञापन

महतारी वंदन योजना (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की सितंबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अभी भी सवाल बना हुआ है. सितंबर की 21 तारीख बीत चुकी है, लेकिन कई महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये की किस्त नहीं पहुंची है. जानें वजह.

विज्ञापन

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की सितंबर की किस्त के लिए महिलाओं को अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सरकार इस महीने की राशि पहले ही जारी कर चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये भेजे थे. रक्षाबंधन से पहले जारी हुई इस राशि का फायदा छत्तीसगढ़ की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं को मिला. यानी सितंबर की किस्त अगस्त में ही मिल चुकी है. अब महिलाओं की खाते में अक्टूबर की किस्त आएगी. अगली किस्त दशहरा के आसपास आने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक कर लें

अगर आप सितंबर में महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये खाते में आने का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी बैंक के मैसेज का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सितंबर की राशि सरकार पहले ही जारी कर चुकी है. इस वजह से इस महीने अलग से 1000 रुपये खाते में नहीं आएंगे. जिन महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है, उन्हें कोई काम करने की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर आपको पैसा आने की जानकारी नहीं मिली है, तो एक बार बैंक खाते का स्टेटमेंट जरूर चेक कर लें. सितंबर में राशि नहीं मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है. अब महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार करना होगा.


ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana: सरकार ने जारी की 31वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं?

महतारी वंदन  योजना मार्च 2024 में हुई थी शुरू

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है. यह योजना मार्च 2024 में शुरू हुई थी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है. सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है. साथ ही, महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है. सरकार का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घर के जरूरी फैसलों में अपनी बात रखने के लिए मजबूत करना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola