Chhattisgarh Weather: 26 सितंबर तक बारिश का दौर, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Weather : अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे दिन में पड़ रही गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. जानें 26 सितंबर तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

21-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 

22-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.  

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

23-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: Weekly Weather: अगले सात दिन कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें 19 से 25 सितंबर का मौसम

24-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 

25-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

26-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola