छत्तीसगढ़ में 5 दिन बैंकिंग सेवा प्रभावित, 26 से 30 सितंबर तक लगातार बैंक रहेंगे बंद

Updated:
विज्ञापन

बैंक रहेंगे बंद (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. इसका असर छत्तीसगढ़ के बैंकों में भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं. 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. यानी 26 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में लगातार पांच दिन कामकाज प्रभावित रहेगा. इसके बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे, लेकिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी. 3 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और 4 अक्टूबर को फिर रविवार की छुट्टी होगी. ऐसे में ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है.

विज्ञापन

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लें. चेक जमा करने, कैश निकालने, दस्तावेज जमा करने या शाखा से जुड़ी अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पहले ही बैंक पहुंचें. इससे हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित परेशानी से बचा जा सकता है.


ये भी पढ़ें: Bank Holiday: 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सिर्फ 2 दिन होगा काम, देखें पूरी लिस्ट

9 दिनों में सिर्फ 2 दिन खुलेगा बैंक

26 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच 9 दिनों में बैंक शाखाओं में सिर्फ 2 दिन ही सामान्य कामकाज होगा. ऐसे में आपको यदि अमूमन बैंक में काम रहता है तो जरूरी काम पहले निपटा लें. नहीं तो लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. चेक, कैश और दूसरे जरूरी कामों के लिए समय रहते बैंक जाएं.

बैंक बंद रहने की तारीखें

तारीखदिनबैंक बंद रहने की वजह
26 सितंबर 2026शनिवारचौथा शनिवार
27 सितंबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
28 सितंबर 2026सोमवारबैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल
29 सितंबर 2026मंगलवारबैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल
30 सितंबर 2026बुधवारबैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल
1 अक्टूबर 2026गुरुवारबैंक शाखाएं खुलेंगी
2 अक्टूबर 2026शुक्रवारगांधी जयंती
3 अक्टूबर 2026शनिवारबैंक शाखाएं खुलेंगी
4 अक्टूबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola