School Holiday : स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, दशहरा-दीपावली और विंटर ब्रेक में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

School Holiday : छत्तीसगढ़ में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. राज्य के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश अलग-अलग तारीखों में रहेगा. इन तीनों मौकों पर बच्चों को कुल 15 दिन की छुट्टी मिलेगी. जानें किस त्योहार पर कब बंद रहेंगे स्कूल.

विज्ञापन

School Holiday :  छत्तीसगढ़ में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें जारी कर दी गई हैं. दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल पांच-पांच दिन बंद रहेंगे. इस तरह पूरे सत्र में कुल 15 दिन की छुट्टी रहेगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेज भी इन छुट्टियों के दायरे में आएंगे. यानी इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों को भी घोषित छुट्टियों का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

त्योहारों पर पांच-पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल

दशहरा अवकाश: दशहरा के मौके पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इस दौरान कुल 5 दिनों की छुट्टी रहेगी.

दीपावली अवकाश: दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा. इस दौरान भी स्कूल और कॉलेज 5 दिन बंद रहेंगे.

शीतकालीन अवकाश: साल के अंत में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी. यह अवकाश भी कुल 5 दिनों का होगा.


ये भी पढ़ें: School Holiday : 22 सितंबर को स्कूलों में रहेगी छुट्टी? जानें क्या है वजह


स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

यह आदेश शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए लागू होगा. यह सत्र 16 जून 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगा. दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय होने से छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों को पहले से छुट्टियों की जानकारी मिल गई है. अब अभिभावक त्योहारों और परिवार के साथ घूमने की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बना सकेंगे. शिक्षकों के लिए भी छुट्टियों की तारीखें पहले से तय हो गई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश की जानकारी सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है, ताकि तय तारीखों के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola