Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? 3 सितंबर को 'बहुत भारी बारिश' का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो ANI

Chhattisgarh Rain Alert : 29 अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान यहां.

विज्ञापन

Chhattisgarh Rain Alert : अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इस दौरान दिन का तापमान लगभग सामान्य बना रह सकता है. मौसम में खास परिवर्तन नहीं होने से लोगों को तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव महसूस नहीं होगा. मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक का वेदर अपडेट दिया है.

विज्ञापन

29-08-2026 का मौसम : इस दिन भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है.

30-08-2026 का मौसम : प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, चेतावनी के अनुसार एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

31-08-2026 का मौसम : महीने के अंतिम दिन भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गर्जन-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है.


ये भी पढ़ें: उत्तर बिहार में 1 सितंबर तक भारी बारिश के आसार, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

01-09-2026 का मौसम : सितंबर महीने की शुरुआत में भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी है.

02-09-2026 का मौसम : इस दिन प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.

03-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, चेतावनी में कहा गया है कि एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola