बिहार में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मियों को मिलेगा महीने में दो दिनों का विशेष अवकाश, अधिसूचना जारी

Updated at : 09 Nov 2021 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मियों को मिलेगा महीने में दो दिनों का विशेष अवकाश, अधिसूचना जारी

राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों में संविदा पर काम करने महिला कर्मियों को भी हर माह दो दिनों का विशेष अवकाश देने की घोषणा की है. अभी तक यह सुविधा सिर्फ नियमित महिला कर्मियों को ही मिल रही थी.

विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों में संविदा पर काम करने महिला कर्मियों को भी हर माह दो दिनों का विशेष अवकाश देने की घोषणा की है. अभी तक यह सुविधा सिर्फ नियमित महिला कर्मियों को ही मिल रही थी.

लेकिन, अब नियोजित शिक्षकों समेत अन्य सभी अस्थायी महिला कर्मियों को भी यह सुविधा मिलेगी. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसके अनुसार, महीने में दो दिनों के इस विशेष अवकाश को एक बार ही कोई महिला कर्मी ले सकती हैं. यह अवकाश एक वर्ष के दौरान महिला कर्मियों को मिलने वाले आकस्मिक अवकाश (सीएल) के अतिरिक्त मिलेगा.

इसे देने का अधिकार नियंत्री पदाधिकारी काे होगा. इसका उपयोग करने के लिए महिला कर्मी को पहले आवेदन करना होगा. सरकार से इस अवकाश की मांग महिला संविदाकर्मी काफी दिनों से करती आ रही थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन