पटना में बस चलाने के दौरान किन्नर को दिल दे बैठा चालक, रचायी शादी तो गर्भवती पत्नी ने खा ली जहर

Updated at : 28 Jun 2023 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में बस चलाने के दौरान किन्नर को दिल दे बैठा चालक, रचायी शादी तो गर्भवती पत्नी ने खा ली जहर

भोजपुर में एक शादी-शुदा युवक ने किन्नर से शादी कर ली. इस बात को उसकी पत्नी सहन नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या की नीयत से जहर खा ली. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पति ने बताया कि उसने किस परिस्थिति में आकर किन्नर से शादी की.

विज्ञापन

भोजपुर में एक एक शादी-शुदा युवक किन्नर को अपना दिल बैठा और उससे शादी कर ली. जब उक्त युवक की पत्नी को यह जानकारी मिली तो वो दंग रह गयी. वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकी और आत्महत्या करने की नीयत से उसने जहर खा लिया. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. महिला चार माह की गर्भवती है. महिला के पति ने भी इस मामले पर पूरी बात बताई है.

पति ने किन्नर से की शादी तो अस्पताल में किया गया भर्ती

जहर खाई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के सामने पत्नी ने कहा कि उसके पति ने एक किन्नर से शादी कर ली है. इसके बाद सदर अस्पताल में यह बात चर्चा का विषय बन गया. वहीं पति ने भी किन्नर से मदद के नाम पर शादी कर लेने की बात स्वीकार कर ली.

जहर खाने वाली महिला बोली..

शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव में रहनेवाली मधु साह की पत्नी रानी देवी ने बताया कि मेरा मायका घोपतपुर में है. वर्ष 2020 में मेरी शादी शाहपुर के कनैली निवासी मधु साह के साथ हुई थी. वर्तमान में मेरे पति पटना में रहकर बस चलाते हैं. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने एक किन्नर से शादी कर ली और उनका आना- जाना अब कम हो गया है. धीरे-धीरे उन्होंने अब खर्चा भी देना बंद कर दिया है.

Also Read: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: आज पटना के SKM हॉल में हजारों छात्र होंगे सम्मानित, मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री
पति ने की थी दो दिन पहले मारपीट

जहर खाने से बीमार रानी देवी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसके पति गांव आये थे. उनसे घर के लिए खर्चा मांगा, तो मारपीट करने लगे और उन्होंने बोला की तुमसे काम नहीं है, तुम जहर खाकर आत्महत्या कर लो. मैंने उनसे कहा कि जहर लाकर दे दिजिए तो मैं खा लूंगी. इसके बाद महिला ने जहर खा लिया.

महिला के पेट में पल रहा चार माह का बच्चा

वहीं महिला के पति मधु साह ने बताया कि मैं पटना में रहकर बस चलाता हूं. मेरा एक्सीडेंट हो गया था और उसने मुझे इलाज के लिए 90 हजार रुपये दिये थे. उसने बताया कि किन्नर ने मुझसे कहा था कि सबकुछ ठीक है, शादी कर लो और मैंने किन्नर से शादी कर ली. मेरा कोई दोष नहीं है. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन