ePaper

बिहार: बारिश के पानी में डूबा शहर, झील बनी सड़कें, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें..

Updated at : 25 Aug 2023 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बारिश के पानी में डूबा शहर, झील बनी सड़कें, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें..

Bihar Weather: बिहार में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हुआ है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले लोगों को वर्षा का इंतजार था. लेकिन, बारिश के पानी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
undefined

हाजीपुर में हॉस्पिटल रोड, स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में पानी जमा हो गया. लगातार दो दिन से शहर में मुसलाधार बारिश हो रही है. इस कारण शहर और मुहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. कई घरों में पानी घुस चुका है.

undefined

नगर के अम्बेडकर कॉलनी में कई घरों में पानी घुसा है. इसके कारण मोहल्लेवासी रात भर जगे रहे. यहां वर्षा अब लोगों की परेशानी की वजह बन चुकी है. अस्तपाल रोड, कचहरी रोड, नवीन सिनेमा रोड, स्टेशन रोड में अब भी पानी जमा हुआ है

undefined

लगातार हुई बारिश ने राज्य में कई लोगों को परेशान कर दिया है. फिलहाल, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगे भी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही ठनका को लकेर भी अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

हाजीपुर में जिला परिषद का पुराना मार्किट का छत ढह गया. भारी बारिश में जिला परिषद का पुराना मार्किट, जो कि अब पूरी तरीके से जर्जर हो चुका है, उसका छत बारिश में टूट कर गिर गया. हालांकि, उसमे कोई हताहत नहीं हुआ.

undefined

बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. आइएमडी के मुताबिक राज्य में अगले चार से पांच दिन छिटपुट बारिश होते रहने की आशंका है. दूसरी ओर किसान बारिश के बाद काफी खुश है. धान की खेतों को भरपुर पानी मिल रहा है. लेकिन, वर्षा ने आम लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है.

undefined

बता दें कि राज्य में अब तक 505 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ठनका को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

undefined

बारिश से नगर के मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति हो गयी है. बारिश के कारण सड़कें झील में तब्दील हो चुकी है.

undefined

सड़कों पर जल जमाव के कारण लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है. कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन