Bihar Weather: मकर संक्रांति से पहले मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, घने कोहरे से रहेगा बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather: मकर संक्रांति से पहले मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, घने कोहरे से रहेगा बुरा हाल

Bihar Weather बिहार में अभी पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कारण ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पढ़िए कब मिलेगी ठंड से रहात…

विज्ञापन

मौसम अभी और सर्द हो सकता है. पटना व आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान परिवर्तन के बाद अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वहीं गुरुवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप रहा. शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी और 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. देखिए वीडियो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन