Bihar Weather: बिहार में पछिया हवा से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Bihar Weather मौसम के बदले मिजाज से लोगों की सेहत बिगड़ गई है. ठंड में बीमार होकर लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं. देखिए वीडियो...
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ चल रहे पछिया हवा के कारण बिहार के अधिकांश जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हर तरफ लोग ठंड से परेशान दिख रहे हैं. गुरुवार की सुबह लोगों को घने कोहरे को कारण प्रत्यक्ष कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. बावजूद इसके जान जोखिम में डालकर चालक यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बीच सड़क पर बस को धीरे- धीरे लें जा रहे थे, हालांकि दोपहर के करीब धूप खिलने से ठंड में दुबके लोग घर से बाहर निकले. लेकिन 12.5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंड पछिया हवा के कारण लोग कंपकंपाते हुए घरों में दुबकने लगे. मौसम के मिजाज से लोगों की सेहत बिगड़ गई है. ठंड में बीमार होकर लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं. देखिए वीडियो….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए