Bihar Weather Live: बिहार में और बढ़ेगी ठंड, अब चलेगी शीतलहर, आसमान साफ होते ही तेजी से गिरेगा पारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather Live: बिहार में अभी ठंड और बढ़ेगी. अगले 24 से 72 घंटे के बीच शीतलहर और कोल्ड डे के आसार बन रहे हैं. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.

विज्ञापन

अगले चार दिनों तक रहेगी कनकनी भरी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है. लोगों को सेहत के प्रति सचेत करने की सलाह दी गयी है. हवा की दिशा में लगातार हो रहे परिवर्तत से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है. बिहार में अगले चार दिनों तक रहेगी कनकनी भरी ठंड रहेगी.

ठंड लगने से एक वृद्ध महिला की मौत

नवादा जिले के अकबरपुर बिलया बुजुर्ग पंचायत की एक 70 वर्षीया वृद्धा की मौत ठंड लगने से हो गयी. मौत होने पर उनकी बहू एवं बेटी ने अर्थी को कंधा देकर बेटो का फर्जी निभाया.

सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं आठ जनवरी तक रहेंगी बंद

पटना में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है. जिले के सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद रहेंगी.

आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग छह जनवरी तक रहेंगे बंद

गोपालगंज में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल आगामी छह जनवरी तक बंद रहेगा. इसको लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है.

ठंड में हार्ट के मरीजों पर बढ़ा खतरा, दो की मौत

गोपालगंज में कड़ाके की ठंड हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. पिछले 24 घंटे में हार्ट के शिकार दो मरीजों की मौत हो गयी. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि तापमान में आयी गिरावट की वजह से हृदय और सांस के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है. ऐसे मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है.

बढ़ी कनकनी, गरम कपड़े में भी लोग ठिठुरे

पछुआ हवा से रविवार को कनकनी काफी बढ़ गयी. कनकनी के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किये. गरम कपड़े में भी लोग ठिठुरते रहे. ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे. घरों में भी हीटर, ब्लोअर का खूब इस्तेमाल हुआ. पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आयी है. सुबह में आसमान में कोहरा व धुंध के कारण कनकनी रही. दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा की वजह से असरदार रहा. धूप का असर नहीं देखा गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola