बिहार में 48 घंटे के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें वेदर रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News Live: पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई. प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. खेतों में बर्फ की परत बिछी है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

विज्ञापन

अगले 24 घंटे का मौसम

अगले 24 घंटे तक पूरे बिहार में बारिश के आसार बने रहेंगे़. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

दो दिनाें में मौसम होगा साफ, लौटेगी ठंड

आने वाले दो दिनों में मौसम साफ जायेगा़ इसकी वजह से एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है़ वर्तमान चरम पर चल रही मौसमी परिस्थितियां गुरुवार की रात तक सामान्य हो जायेंगी़ कल शाम के बाद नया पूर्वानुमान जारी किया जायेगा़

-विवेक सिन्हा, क्षेत्रीय अधिकारी आइएमडी पटना

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन बाद जैसे ही मौसम एकदम साफ होगा, रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जायेगी़ फिर नये सिरे से शीतलहर शुरू हो सकती है़ कोहरे की पूरी संभावना है़

बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

राजगीर. दो दिनों से राजगीर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में बादलों का डेरा जमा है. बेमौसम बारिश ने एक बार कनकनी फिर बढ़ा दी है. शहर की सड़कें कीचड़ मय हो गयी है. पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी है.

बारिश ने बढ़ाया ठंड व गलन, परेशानी

बिहारशरीफ. मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है. बुधवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते एक बार फिर से ठंड व गलन बढ़ गयी है. आम हो या खास सभी लोग परेशान दिखे. पिछले दो दिनों से आसमान में घने बादल छाये हुए थे.

कल से बढ़ेगी ठंड

गुरुवार की सुबह से पटना में बादल छाये रहने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई. दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली. शाम में फिर से बूंदा-बांदी शुरू हुई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है. कल से ठंड बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola