ePaper

बिहार की नदियों में फिर बढ़ा पानी, हथिदह में खतरे के निशान पर गंगा

Updated at : 22 Sep 2021 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार की नदियों में फिर बढ़ा पानी, हथिदह में खतरे के निशान पर गंगा

राज्य में बहने वाली गंगा, सोन व पुनपुन नदी में एक बार फिर से जल स्तर में वृद्धि होने लगी है. इन नदियों में पानी बढ़ने के बाद एक फिर से सतर्कता की स्थिति बनी है. हालांकि अभी अधिकांश जगहों पर नदियों के जल स्तर खतरे के निशान के नीचे हैं.

विज्ञापन

पटना. राज्य में बहने वाली गंगा, सोन व पुनपुन नदी में एक बार फिर से जल स्तर में वृद्धि होने लगी है. इन नदियों में पानी बढ़ने के बाद एक फिर से सतर्कता की स्थिति बनी है. हालांकि अभी अधिकांश जगहों पर नदियों के जल स्तर खतरे के निशान के नीचे हैं.

केवल हथिदह में ही गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी है. मंगलवार को गंगा सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बक्सर, मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट व मुंगेर में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के नीचे दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे के बीच जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. बक्सर में सुबह छह बजे 50. 27 मीटर जल स्तर नापा गया था, जो दोपहर तीन बजे 50.65 मीटर पहुंच गया.

वहीं पटना शहर के दीघा में 49.37 मीटर, गांधी घाट में 48.20 मीटर और कोइलवर में 51.18 मीटर जल स्तर मापा गया. वहीं हथिदह में 41.87 मीटर जल स्तर मापा गया, जबकि हथिदह में खतरा बिंदू 41.76 मीटर है.

वहीं पुनपुन में पालमेर गंज, किंजर और श्रीपालपुर में पानी बढ़ा है, लेकिन सभी जगहों पर खतरे के निशान के नीचे भी जल स्तर दर्ज किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन